रिंग रोड पर मिली महिला की क्षत-विक्षत लाश, क्रूरता की हदें की पार ,दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका से सनसनी

अंबिकापुर। सरगुजा जिले के अंबिकापुर शहर में शुक्रवार को एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। व्यस्त रिंग रोड स्थित महामाया मंदिर द्वार के पास एक अधेड़ महिला का खून से सना शव मिलने से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। प्रथम दृष्टया महिला के साथ दुष्कर्म के बाद बेरहमी से हत्या किए जाने की आशंका जताई जा रही है। क्रूरता की हद पार, पहचान मिटाने की कोशिश प्रारंभिक जांच में महिला के शरीर पर गंभीर चोटों के निशान मिले हैं। हमलावरों ने सिर और गर्दन पर घातक वार किए हैं। पहचान छिपाने के इरादे से चेहरे को पत्थर से बुरी तरह कुचल दिया गया है। घटनास्थल से मिले […]