Accident : लखीमपुर खीरी में भीषण सड़क हादसा, टेंपो पलटने से तीन मासूम बच्चों समेत चार की मौत, पांच घायल
लखीमपुर ।जनपद के धौरहरा थाना क्षेत्र में शनिवार देर रात दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। बसंतापुर पुलिया के पास सवारियों से भरा टेंपो अनियंत्रित होकर पलट गया, जिसमें तीन मासूम बच्चों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि टेंपो चालक ने इलाज के दौरान अस्पताल में दम तोड़ दिया। हादसे में पांच अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं, जिनका उपचार जारी है। जानकारी के अनुसार, ऊंचगांव (थाना खमरिया) निवासी सभी लोग रात करीब 12:45 बजे धौरहरा क्षेत्र में आयोजित एक धार्मिक कार्यक्रम में शामिल होकर टेंपो से अपने गांव लौट रहे थे। इसी दौरान घने कोहरे के कारण बसंतापुर पुलिया के समीप टेंपो चालक वाहन […]



