“लिटरेरी स्टडीज का भविष्य: अंतर्विषयकता, प्रौद्योगिकी और वैश्विक जुड़ाव” विषय पर हुआ व्याख्यान

  रायपुर। मैट्स विश्वविद्यालय, पंडरी के अंग्रेजी विभाग द्वारा “लिटरेरी स्टडीज का भविष्य: अंतर्विषयकता, प्रौद्योगिकी और वैश्विक जुड़ाव” विषय पर एक विशेष व्याख्यान का आयोजन किया गया। इस सत्र में विशिष्ट शिक्षाविद् डॉ. सुपर्णा कारकुण ने व्याख्यान दिया। अपने व्याख्यान में, उन्होंने साहित्यिक अनुसंधान के विस्तारित अंतर्विषयक दायरे पर प्रकाश डाला और बताया कि आज साहित्य किस प्रकार सांस्कृतिक अध्ययन, समाजशास्त्र, मीडिया, चिकित्सा विज्ञान और प्रौद्योगिकी जैसे विविध क्षेत्रों से जुड़ता है। उन्होंने शोधकर्ताओं को डिजिटल मानविकी और चिकित्सा मानविकी जैसे उभरते क्षेत्रों से भी परिचित कराया। डॉ. सुपर्णा ने बताया कि कैसे प्रौद्योगिकी के उपकरण मौखिक परंपरा को डिजिटल अभिलेखागार के रूप में संरक्षित करने में मदद कर सकते […]