वरिष्ठ कांग्रेस नेत्री मोहसिना किदवई का निधन, 93 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस,छत्तीसगढ़ से दो बार चुनी गईं राज्यसभा सदस्य

नोएडा। वरिष्ठ कांग्रेस नेत्री Mohsina Kidwai का बुधवार सुबह निधन हो गया। वे 93 वर्ष की थीं और लंबे समय से बीमार चल रही थीं। उन्होंने सुबह करीब चार बजे अस्पताल में अंतिम सांस ली। जानकारी के अनुसार, उनकी अंतिम यात्रा दोपहर 3 बजे नोएडा के सेक्टर-40 स्थित उनके आवास से निकलेगी। शाम 5 बजे दिल्ली के निजामुद्दीन कब्रिस्तान में उन्हें सुपुर्द-ए-खाक किया जाएगा। मोहसिना किदवई का जन्म 1 जनवरी 1932 को उत्तर प्रदेश के बाराबंकी में हुआ था। वे Indian National Congress की वरिष्ठ और सम्मानित नेताओं में गिनी जाती थीं। उन्होंने Indira Gandhi और Rajiv Gandhi की सरकारों में केंद्रीय मंत्री के रूप में अहम जिम्मेदारियां निभाईं। उनके […]