विकसित छत्तीसगढ़ के अधोसंरचना निर्माण में विशिष्ट योगदान देने की भूमिका में हाऊसिंग बोर्ड

० छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मण्डल, अब छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मण्डल के रूप में जाना जायेगा ० मंत्री मण्डल द्वारा अधिनियम संशोधन के अनुमोदन पश्चात् विधानसभा में संशोधित विधेयक को दी मंजूरी ० राजपत्र में प्रकाशन पश्चात् संशोधित अधिनियम प्रभावी होगा। मण्डल अब अधोसंरचना निर्माण हेतु भी स्व-वित्तीय आधार पर निर्णय कर सकेगा।’’ रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन द्वारा 12 फरवरी 2004 को छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मण्डल का पुनर्गठन गठन किया गया। जिसका उद्देश्य विभिन्न आय वर्ग के लोगों के लिए किफायती आवास उपलब्ध कराना है। मण्डल द्वारा शासन की नीति/निर्देशों के अनुरूप 1 लाख से अधिक आवासों, जिसमें 70 प्रतिशत से अधिक कमजोर एवं निम्न आय वर्ग के लोगों […]