विकसित भारत 2047 की दिशा में आर्थिक परिवर्तन, सामाजिक समावेशन एवं पर्यावरणीय संतुलन पर हुई विस्तृत चर्चा

  रायपुर।“विकसित भारत: सतत विकास – चुनौतियाँ एवं अवसर” विषय अर्थशास्त्र अध्ययन शाला, पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय रायपुर में आयोजित राष्ट्रीय संगोष्ठी के द्वितीय दिवस में विकसित भारत 2047 की दिशा में आर्थिक परिवर्तन, सामाजिक समावेशन एवं पर्यावरणीय संतुलन पर विस्तृत चर्चा की गई। राष्ट्रीय सेमिनार के समापन सत्र के मुख्य अतिथि प्रो. बंश गोपाल सिंह, पूर्व कुलपति, पंडित सुन्दर लाल शर्मा ओपन विश्वविद्यालय बिलासपुर ने विकसित भारत 2047 की परिकल्पना प्रस्तुत करते हुए गरीबी उन्मूलन, सर्वशिक्षा, कुशल मानव संसाधन, सामाजिक समानता एवं भ्रष्टाचार मुक्त व्यवस्था पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि विकास अंतिम व्यक्ति तक पहुँचना चाहिए तथा जातीय भेदभाव का समापन आवश्यक है। संगोष्ठी में आय असमानता, पर्यावरणीय […]