विजयपुरा में ट्रेनिंग विमान की इमरजेंसी लैंडिंग, क्रैश से पहले कूदे पायलट और प्रशिक्षु, सभी सुरक्षित

  बेंगलुरु। कर्नाटक के विजयपुरा ज़िले के बालेश्वर तालुक अंतर्गत मंगलुरु गांव में रविवार दोपहर एक प्राइवेट ट्रेनिंग विमान खुले खेत में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। राहत की बात यह रही कि हादसे से ठीक पहले पायलट और विमान में सवार प्रशिक्षु सुरक्षित बाहर निकलने में सफल रहे। पुलिस के अनुसार, यह रेडबर्ड फ्लाइंग ट्रेनिंग एकेडमी का दो-सीटर ट्रेनिंग विमान था। ज़मीन से टकराने के बाद विमान तीन हिस्सों में टूट गया। हादसे में पायलट और यात्री को मामूली चोटें आई हैं, जिन्हें नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दोनों की हालत स्थिर बताई जा रही है। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, विमान कलबुर्गी से बेलगावी की ओर प्रशिक्षण उड़ान पर […]