शासकीय कार्यालयों के बकाया बिजली बिल वसूली के लिए चलेगा अभियान- एमडी भीम सिंह कंवर
० कृषि पंपों को निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने दिए निर्देश रायपुर। छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी के प्रबंध निदेशक भीम सिंह कंवर ने कहा है कि प्रदेश के शासकीय कार्यालयों में बकाया बिजली बिल की वसूली के लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा। उन्होंने पॉवर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से एक बैठक कर बकाया वसूली के संबंध में दिशा निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि जिला एवं कंपनी के संभागीय कार्यालयवार शासकीय कार्यालयों के बकाया संबंधी जानकारी एकत्र कर एक सप्ताह के भीतर समीक्षा पूर्ण करें। इसके अतिरिक्त उन्होंने अवैध कनेक्शन लेने वाले घरेलू एवं व्यवसायिक उपभोक्ताओं की भी जानकारी […]



