शिवरीनारायण मेले में बड़ा हादसा: आकाश झूला गिरने से दो युवतियां गंभीर, एक की हालत नाजुक
जांजगीर-चांपा। शिवरीनारायण में आयोजित प्रसिद्ध मेले में मंगलवार शाम बड़ा हादसा हो गया। नगर पंचायत कार्यालय के सामने लगे आकाश झूले का एक हिस्सा अचानक टूटकर नीचे गिर गया, जिससे दो युवतियां गंभीर रूप से घायल हो गईं। यह घटना शाम करीब 4 बजे की बताई जा रही है, जिसके बाद मेले में अफरा-तफरी मच गई। जानकारी के अनुसार, नगर पंचायत कार्यालय के सामने उमेश गुप्ता द्वारा संचालित आकाश झूला अचानक तकनीकी खराबी के चलते गिर पड़ा। उसी समय जांजगीर-चांपा जिले के ग्राम मल्दा निवासी दो युवतियां मेला परिसर में झूले के नीचे खड़ी थीं। झूले का भारी हिस्सा सीधे उनके ऊपर आ गिरा, जिससे वे उसके नीचे दब […]



