शुरू हुई अमरनाथ यात्रा : रवाना हुई भक्तों की टोली, आज पहला जत्था करेगा बाबा बर्फानी का दर्शन

जम्मू। आज से बाबा बर्फानी के दर्शन के लिए श्री अमरनाथ यात्रा शुरू हो गई है। पहलगाम बेस कैंप से आज भक्तों का पहला जत्था बाबा के दर्शनों के लिए रवाना हुआ है। इसे उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने विधिवत पूजन-अर्चन के बाद शंख ध्वनि और हर-हर महादेव के उद्घोष के बीच झंडी दिखाकर कल रवाना किया था। पहलगाम व बालटाल मार्ग से रवाना होने वाले श्रद्धालु वीरवार को बाबा बर्फानी के दर्शन करेंगे। पहलगाम आतंकी हमले और ऑपरेशन सिंदूर के बाद यह पहली अमरनाथ है। भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच यात्री निवास से पहले जत्थे में 5,469 यात्रियों को रवाना किया गया, वहीं परेड से 423 साधु-संत भेजे गए। देर […]