शोध में नैतिकता वैज्ञानिक शोध की कसौटी है : डॉ. नितिन गायकवाड़
रायपुर। शासकीय नागार्जुन स्नातकोत्तर विज्ञान महाविद्यालय रायपुर की ‘नैतिक एवं अनुसंधान समिति’ “मानव और पशु संबंधी अनुसंधान में नैतिक मुद्दे” विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला का उद्देश्य संकाय सदस्यों, शोधकर्ताओं और छात्रों के बीच अनुसंधान में नैतिक मानकों और जिम्मेदार आचरण के प्रति जागरूकता पैदा करना था। कार्यशाला की शुरुआत में महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. अमिताभ बैनर्जी ने वैज्ञानिक शोध के विस्तृत फलक पर बात करते हुए नैतिक मूल्यों की महत्ता पर जोर दिया।उन्होंने शोध में नैतिकता को वैज्ञानिक शोध की कसौटी कहा। एम्स रायपुर के फार्माकोलॉजी विभाग के विशेषज्ञ वक्ताओं ने अनुसंधान में नैतिक विचारों की प्रासंगिकता और महत्व को उजागर करते हुए […]



