श्रद्धा महिला मंडल ने श्रवण-बाधित बालिकाओं के बीच मनाया बाल दिवस
० मंडल द्वारा बच्चियों के लिए भेंट की गई ऑटोमैटिक वाशिंग मशीन बिलासपुर। बाल दिवस 2025 के अवसर पर श्रद्धा महिला मंडल, एसईसीएल बिलासपुर ने एक हृदयस्पर्शी एवं प्रेरणादायक कार्यक्रम का आयोजन किया। मंडल की अध्यक्षा श्रीमती शशि दुहन के मार्गदर्शन में निवेदिता हॉस्टल, सरकंडा स्थित ‘सत्य साईं हेल्प वे’ में रह रहीं 45 श्रवण-बाधित बालिकाओं के साथ यह विशेष दिवस मनाया गया। कार्यक्रम में अध्यक्षा श्रीमती दुहन, उपाध्यक्षा गण तथा मंडल की अन्य सदस्याएँ सम्मिलित हुईं। कार्यक्रम की शुरुआत में बालिकाओं ने स्वयं बनाए गए गुलाब के फूलों से अतिथियों का गर्मजोशी से स्वागत किया। तत्पश्चात पंडित जवाहरलाल नेहरू एवं महात्मा गांधी के चित्रों पर पुष्पांजलि अर्पित की गई। […]



