श्री जैतू साव मठ में मनाया गया होली महोत्सव,भगवान का किया गया विशेष श्रृंगार

  रायपुर। श्री दूधाधारी मठ एवं इससे संबंधित श्री जैतू साव मठ पुरानी बस्ती रायपुर में होली महोत्सव का त्यौहार बड़े ही धूमधाम के साथ श्रद्धा भक्ति पूर्वक मनाया जा रहा है, इस अवसर पर भगवान का विशेष श्रृंगार किया गया है। अबीर, गुलाल एवं फूलों से श्रद्धालु भक्तों ने भगवान के साथ अपनी होली मनाई। महामंडलेश्वर राजेश्री महन्त रामसुन्दर दास जी महाराज ने अपने संदेश में कहा कि- फागुन पूर्णिमा को रात्रि में होलिका दहन के पश्चात चैत्र प्रतिपदा को होली महोत्सव मनाने की सनातन परंपरा है‌, इसका निर्वाह श्री दूधाधारी मठ एवं इससे संबंधित सभी मठ, मंदिरों में किया गया। श्रद्धालु भक्तों ने भगवान राघवेंद्र सरकार को गुलाल […]

श्री जैतू साव मठ में मनाया गया बसंत पंचमी का पर्व

  रायपुर। राजधानी रायपुर के श्री दूधाधारी मठ तथा पुरानी बस्ती स्थित श्री जैतू साव मठ में बसंत उत्सव का पर्व धूमधाम के साथ हर्षोल्लास पूर्वक मनाया गया। इस अवसर पर भगवान की विशेष पूजा अर्चना की गई,पुष्प वर्षा कर भगवान को गुलाल अर्पित किया गया। आरती संपन्न होने के पश्चात भगवान का स्तुति गान के उपरांत श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया। राजेश्री महन्त रामसुन्दर दास महाराज ने अपने संदेश में कहा कि – माघ शुक्ल पक्ष पंचमी का सनातन धर्म में विशेष महत्व है इस दिन माता सरस्वती की आराधना की जाती है, विद्यार्थियों को विद्या प्राप्ति के लिए मार्गदर्शन प्रदान किया जाता है। भगवान की विशेष पूजा […]