IND vs WI : संजू सैमसन की तूफानी पारी से भारत सेमीफाइनल में, वेस्टइंडीज पर रोमांचक जीत,अब इंग्लैंड से होगी टक्कर
स्पोर्ट्स न्यूज़। भारत ने टी20 विश्व कप के अहम मुकाबले में वेस्टइंडीज को पांच विकेट से हराकर अंतिम चार में जगह बना ली है। अब सेमीफाइनल में टीम का सामना England cricket team से मुंबई के Wankhede Stadium में होगा। टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने उतरी भारतीय टीम के सामने वेस्टइंडीज के सलामी बल्लेबाजों ने मजबूत शुरुआत रखी। पावरप्ले में कोई विकेट नहीं गिरा और पहले विकेट के लिए अर्धशतकीय साझेदारी हुई। मध्य ओवरों में भारतीय गेंदबाजों ने वापसी की कोशिश की, लेकिन अंतिम ओवरों में तेज रन बनाकर वेस्टइंडीज ने 20 ओवर में 195 रन का चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा कर दिया। इस दौरान Jasprit Bumrah ने महत्वपूर्ण […]



