संत कवि पवन दीवान की पुण्यतिथि पर हुआ पादुका पूजन एवं शिव अभिषेक

  राजिम। संत कवि स्वामी अमृतानंद पवन दीवान की पुण्यतिथि के मौके पर पवन दीवान आश्रम में सुबह से ही शिष्य और उनके चाहने वाले लोग जुटने लगे, देखते ही देखते बड़ी संख्या में लोगों ने पहुंचकर उन्हें पुष्पांजलि अर्पित किया। मौके पर पादुका पूजन के साथ ही शिव अभिषेक का कार्यक्रम संपन्न हुआ। आश्रम के बच्चों के द्वारा मंत्रोचार किया गया तथा भजन संध्या मंडली के द्वारा भजन कीर्तन का कार्यक्रम अपराह्न 1:00 बजे तक चलता रहा। शिवजी और हनुमान जी की महाआरती हुई तथा प्रसाद वितरण किया गया। मौके पर स्वामी अमृतानंद पवन दीवान स्मृति छत्तीसगढ़ ब्रह्मचर्य आश्रम न्यास समिति के अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक संतोष उपाध्याय, सचिव […]

संत कवि पवन दीवान की पुण्यतिथि 9 फरवरी को, जुटेंगे बड़ी संख्या में लोग

राजेंद्र ठाकुर राजिम। स्वामी अमृतानंद संत कवि पवन दीवान की पुण्यतिथि 9 फरवरी दिन सोमवार को मनाई जाएगी। इस मौके पर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किया जाएगा। स्वामी अमृतानंद (पवन दीवान) स्मृति छत्तीसगढ़ ब्रह्मचर्य आश्रम न्यास समिति राजिम के अध्यक्ष संतोष उपाध्याय, सचिव अनिल तिवारी, सहसचिव संदीप तिवारी, सदस्य राजेश्री महंत डॉ रामसुंदर दास, केके पुराणिक, लोकेश पांडे, युवराज शर्मा, केके शर्मा, विकास तिवारी, दिनेश शर्मा ने बताया कि आश्रम में दीवान जी को श्रद्धा सुमन अर्पित की जाएगी। श्री राजीव लोचन मंदिर ट्रस्ट के मैनेजर पुरुषोत्तम मिश्रा ने बताया कि इस मौके पर चरण पादुका पूजन तथा संस्कृत विद्यापीठ के छात्रों के द्वारा मंत्रोचार किया जाएगा और भोजन प्रसादी […]