सुर, संस्कृति और श्रद्धा का संगम बनेगा पाली महोत्सव 2026,उपमुख्यमंत्री अरुण साव होंगे मुख्य अतिथि

० मीत ब्रदर्स, खुशबू ग्रेवल, कनिका कपूर और अनुज शर्मा की सुरमयी शामों से सजेगा पाली महोत्सव 2026,छत्तीसगढ़ी लोक कलाकार भी देंगे प्रस्तुति ० साइकिल रेस प्रतियोगिता का होगा आयोजन रायपुर।महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर कोरबा जिले के पाली महोत्सव 2026 का आयोजन 15 एवं 16 फरवरी को ग्राम पंचायत केराझरिया स्थित पाली महोत्सव मैदान में किया जाएगा। जिला प्रशासन ने आयोजन की सभी तैयारियां पूर्ण कर ली हैं। दो दिवसीय यह महोत्सव धार्मिक आस्था, सांस्कृतिक विरासत और आधुनिक संगीत का भव्य संगम प्रस्तुत करेगा। 15 फरवरी को शाम 7 बजे पाली शिव मंदिर घाट में शिव आरती और दीपोत्सव का आयोजन होगा। पाली महोत्सव 2026 के शुभारंभ समारोह में […]