सनातन हिन्दू नव वर्ष 2083 पर भव्य शोभायात्रा, शहर में गूंजे जयकारे
रायपुर। सनातन हिन्दू नव वर्ष 2083 के अवसर पर ब्रह्म राष्ट्र एकम द्वारा शुक्रवार को एक भव्य शोभायात्रा (बाइक रैली) का आयोजन किया गया। शोभायात्रा शाम 6:00 बजे फाफाडीह चौक स्थित रामदेव बाबा मंदिर से प्रारंभ हुई। रैली के दौरान श्रद्धालुओं द्वारा लगातार जय-जयकार के नारे लगाए गए, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। शोभायात्रा पूर्व निर्धारित मार्ग जेल रोड, शास्त्री चौक, मोती बाग चौक, महिला पुलिस थाना चौक, नगर निगम, सप्रे स्कूल, श्याम टॉकीज चौक, बुद्धेश्वर मंदिर चौक और शीतला मंदिर होते हुए महामाया मंदिर पहुंची, जहां इसका समापन किया गया। आयोजकों के अनुसार रैली के लिए प्रशासन से पूर्व अनुमति ली गई थी तथा शासन के दिशा-निर्देशों का […]



