सलीम खान की सेहत पर फैंस की चिंता, वेंटिलेटर पर भर्ती; सलमान खान देर रात पहुंचे अस्पताल
मुंबई। बॉलीवुड के दिग्गज लेखक और अभिनेता Salim Khan को मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया है। शाम को डॉक्टरों ने उनकी सेहत को स्थिर बताया था, लेकिन देर रात ऐसी खबरें आईं कि उन्हें वेंटिलेटर यानी लाइफ सपोर्ट सिस्टम पर रखा गया है। परिवार या अस्पताल की ओर से फिलहाल इस खबर की पुष्टि नहीं की गई है। सलमान खान अस्पताल पहुंचे सलमान खान देर रात पिता से मिलने अस्पताल पहुंचे और उन्हें भावुक देखा गया। सलमान की टीम के अनुसार वे लगातार अस्पताल में बने हुए हैं। परिवार के अन्य सदस्य भी अस्पताल पहुंच रहे हैं, जिनमें अरबाज खान, शूरा खान, हेलन और सलमा खान, […]



