सलीम खान की तबीयत बिगड़ी, लीलावती अस्पताल में भर्ती; सलमान खान पहुंचे हॉस्पिटल

  मुंबई। बॉलीवुड के दिग्गज स्क्रिप्ट राइटर और सलमान खान के पिता सलीम खान की अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पिता की सेहत की जानकारी मिलते ही सुपरस्टार सलमान खान भी अस्पताल पहुंच गए।   अस्पताल में मौजूद सलमान का वीडियो सामने आया है। वीडियो में सलमान काफी चिंतित नजर आ रहे हैं और उनके चारों ओर सुरक्षा कर्मी तैनात हैं। सलमान ने काले रंग की टी-शर्ट और पैंट पहन रखी थी। इस खबर ने फैंस में भी सलीम खान के स्वास्थ्य को लेकर चिंता बढ़ा दी है। सलीम-जावेद की फिल्मों का योगदान सलीम खान बॉलीवुड के वरिष्ठ लेखक हैं। […]