साइक्लोन ‘दितवाह’ ने श्रीलंका में मचा हाहाकार ,46 लोगों की मौत; भारत में तमिलनाडु समेत पांच राज्यों में अलर्ट

  दिल्ली। साइक्लोन ‘दितवाह’ श्रीलंका में तबाही मचाने के बाद भारत को डरा रहा है। श्रीलंकाई तट से ये भयानक चक्रवात धीरे-धीरे भारत की ओर बढ़ रहा है।श्रीलंका में साइक्लोन ‘दितवाह’ से अब तक 46 लोगों की मौत हो गई है, वहीं 23 लोग अभी भी लापता हैं। रेस्क्यू टीम राहत-बचाव के काम में लगी हुई है। मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि अगले 12 घंटों में तूफान आगे बढ़ने के साथ और तेज हो सकता है। इस भयानक चक्रवाती तूफान से पिछले 24 घंटों में 300 mm (11.8 इंच) से ज्यादा मूसलाधार बारिश हुई है। कई इलाकों में लैंडस्लाइड की घटना सामने आई। साइक्लोन ‘दितवाह’ ने श्रीलंका के […]