साइबर खतरों से निपटने में सक्षम है पॉवर कंपनी का सायबर सुरक्षा तंत्र – डॉ रोहित यादव

  ० पॉवर कंपनी में सायबर सुरक्षा और जागरूकता पर प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न रायपुर। छ्त्तीसगढ़ स्टेट पॉवर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी के अध्यक्ष डॉ रोहित यादव ने कहा है कि पॉवर कंपनी की सायबर सुरक्षा प्रणाली सायबर खतरों से निपटने में सक्षम है और नवीन प्रौद्योगिकी से लैस है। विद्युत सेवा भवन में एक सादे समारोह में सीएसपीडीसीएल द्वारा सायबर सुरक्षा पर तैयार सायबर सुरक्षा संक्षेपिका और कंप्यूटर डेस्क मैट का अध्यक्ष डॉ रोहित यादव ने विमोचन किया। कंप्यूटर डेस्क मैट पर साइबर सुरक्षा सम्बंधित “क्या करें” और “क्या न करें” उपयोगकर्ता जागरूकता हेतु लिखा गया है। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी के सूचना सुरक्षा प्रकोष्ठ (आईएससी) ने कंपनी […]