आशीर्वाद भवन में 29 मार्च को आयोजित होगा सामूहिक उपनयन संस्कार

  रायपुर। कान्यकुब्ज सभा-शिक्षा मंडल, रायपुर द्वारा कल 29 मार्च (रविवार) को बैरन बाजार स्थित आशीर्वाद भवन में सर्व ब्राह्मण समाज के बटुकों के लिए ‘सामूहिक उपनयन संस्कार’ का आयोजन किया जा रहा है। समाज के अध्यक्ष सुरेश मिश्रा एवं सचिव राज कुमार दीक्षित ने बताया कि यह संस्कार विद्वान आचार्यों के मार्गदर्शन में पूर्ण वैदिक विधि-विधान के साथ संपन्न कराया जाएगा। कार्यक्रम को भव्य और सुव्यवस्थित बनाने के लिए हाल ही में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें आयोजन समिति के सदस्यों को स्वागत, पूजन और अन्य मांगलिक कार्यों की अलग-अलग जिम्मेदारियाँ सौंपी गई हैं। कार्यक्रम के सफल संचालन हेतु शशिकांत मिश्रा को संयोजक नियुक्त किया गया है। […]