CG Breaking : साय कैबिनेट के बड़े फैसले: बजट प्रस्ताव मंजूर, किसानों को होली से पहले 10 हजार करोड़ का भुगतान

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित कैबिनेट बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। 1. राज्यपाल के अभिभाषण को मंजूरी मंत्रिपरिषद ने छत्तीसगढ़ की षष्ठम् विधानसभा के अष्टम् सत्र (फरवरी–मार्च 2026) के लिए माननीय राज्यपाल के अभिभाषण के प्रारूप का अनुमोदन किया। 2. विनियोग विधेयक-2026 के प्रारूप को स्वीकृति वर्ष 2026-27 के बजट अनुमान को विधानसभा में प्रस्तुत करने के लिए छत्तीसगढ़ विनियोग विधेयक-2026 के प्रारूप को कैबिनेट ने मंजूरी दी। 3. किसानों को होली से पहले अंतर राशि का भुगतान कैबिनेट ने राज्य के किसानों को बड़ी राहत देते हुए समर्थन मूल्य पर धान बेचने वाले किसानों को 3100 रुपये प्रति क्विंटल […]