साय सरकार ने सरकारी कर्मचारियों को दी खुशखबरी! दीवाली से पहले सभी के खातों में जमा हो जाएगी सैलरी, डिप्टी सीएम ने दिए निर्देश

रायपुर। उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री अरुण साव ने नवा रायपुर स्थित विश्राम भवन में वरिष्ठ विभागीय अधिकारियों की बैठक लेकर कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने दीपावली के पहले सभी नगरीय निकायों में कर्मचारियों को वेतन का भुगतान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के मंत्रालय, संचालनालय और सूडा की टीम को बेहतर समन्वय के साथ समयबद्ध तरीके से कार्य करते हुए लेट-लतीफी से बचने को कहा। उन्होंने कहा कि सभी कार्य तय समय-सीमा में पूर्ण गुणवत्ता के साथ धरातल पर नजर आने चाहिए। नगरीय प्रशासन विभाग के सचिव डॉ. बसवराजु एस. और संयुक्त सचिव डॉ. रेणुका श्रीवास्तव भी समीक्षा बैठक में […]

साय सरकार ने NHM कर्मचारियों को दी बड़ी सौगात , सैलरी में सीधे 5 प्रतिशत बढ़ोतरी का आदेश जारी

रायपुर। साय सरकार ने दिवाली पर प्रदेश के एनएचएम कर्मचारियों को बड़ी सौगात दी है। साय सरकार ने अपने वादे के अनुरूप एनएचएम कर्मचारियों के वेतन में 5 प्रतिशत की बढ़ोतरी करने का आदेश जारी कर दिया है। सरकार का ये फैसला एनएचएम कर्मचारियों के लिए किसी सौगात से कम नहीं है। जारी आदेश के अनुसार कर्मचारियों को बढ़ी हुई सैलरी का लाभ 1 जुलाई 2023 से मिलेगा। हालांकि सरकार की ओर से जारी आदेश में ये भी स्पष्ट कर दिया गया है कि जिन अधिकारियों-कर्मचारियों की सेवाएं 1 जुलाई 2023 तक एक साल की पूरी हो चुकी होंगी, उन्हीं को 5 प्रतिशत वेतन वृद्धि का लाभ दिया जाएगा। बता […]

Breaking : साय सरकार ने छत्तीसगढ़ के अधिकारी-कर्मचारियों के लिए दो प्रतिशत महंगाई भत्ता बढ़ाने की घोषणा की ,देखें केबिनेट के अन्य फैसले

रायपुर। छत्तीसगढ़ के अधिकारी-कर्मचारी के लिए बड़ी खुशखबरी है. मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कैबिनेट की बैठक में छत्तीसगढ़ के अधिकारी-कर्मचारियों के लिए दो प्रतिशत महंगाई भत्ता बढ़ाने की घोषणा की है. अब यहां के अधिकारी-कर्मचारियों को केंद्र के बराबर 55 प्रतिशत महंगाई भत्ता मिलेगा. मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा, भारत सरकार के अधिकारी-कर्मचारी को 55 प्रतिशत महंगाई भत्ता मिल रहा है. हमारे राज्य के कर्मचारियों को 53 प्रतिशत महंगाई भत्ता मिल रहा था. इसे देखते हुए हम भी छत्तीसगढ़ के अधिकारी-कर्मचारियों के लिए महंगाई भत्ते में 2 प्रतिशत की वृद्धि कर दी है. अब 55 प्रतिशत महंगाई भत्ता दिया जाएगा. सीएम ने कहा, भविष्य में दीपावली का त्योहार है, प्रकाश […]

साय सरकार की कैबिनेट की महत्वपूर्ण बैठक 19 को, कृषि, उद्योग, महिला सशक्तिकरण से जुड़े प्रस्तावों पर हो सकती है चर्चा

रायपुर। छत्तीसगढ़ की साय सरकार की कैबिनेट बैठक 19 अगस्त को मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में नया रायपुर मंत्रालय में होगी। इस बैठक में कृषि, उद्योग, महिला सशक्तिकरण और शिक्षा से जुड़े प्रस्तावों पर चर्चा हो सकती है। इस बार की कैबिनेट बैठक में नए मंत्रियों के शामिल होने की संभावना जताई जा रही है, किन्तु अब तक यह साफ नहीं हो पाया है कि बैठक से पहले विस्तार होगा या फिर बैठक के बाद नए चेहरों का ऐलान किया जाएगा।