साहू समाज में विभिन्न प्रकोष्ठों का गठन, युवा प्रकोष्ठ की जिम्मेदारी शशिकांत साहू को
रायपुर। छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ के अध्यक्ष डॉ. नीरेंद्र साहू ने संगठन को मजबूत और सक्रिय बनाने के उद्देश्य से विभिन्न प्रकोष्ठों का गठन किया है। जारी मनोनयन सूची के अनुसार न्याय प्रकोष्ठ के संयोजक रूपेश साहू को बनाया गया है, जबकि युवा प्रकोष्ठ की जिम्मेदारी शशिकांत साहू को सौंपी गई है। इसी प्रकार व्यापारी प्रकोष्ठ के संयोजक राजकुमार साहू, सांस्कृतिक एवं कला प्रकोष्ठ के संयोजक लीलाधर साहू तथा साहित्य सृजन प्रकोष्ठ के संयोजक माखन राम साहू को नियुक्त किया गया है। किसान प्रकोष्ठ की जिम्मेदारी चोवा राम साहू को दी गई है। महिला प्रकोष्ठ की संयोजक श्रीमती दिव्या कलिहारी और आईटी सेल प्रकोष्ठ के संयोजक द्वारिका साहू बनाए […]



