सिंध से विस्थापित लेकिन अनेक क्षेत्रों में स्थापित होने वाला सिंधी समाज आदर्श उदाहरण : अशोक मनवाणी
० इटारसी में सिंधु विकास समिति ने प्रतिभा सम्मान कार्यक्रम में प्रतिभाओं को किया सम्मानित भोपाल। राष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त लेखक और रंगमंच कलाकार, सूचना और जनसंपर्क विभाग के वरिष्ठ अधिकारी अशोक मनवानी ने इटारसी में सिंधु विकास समिति के जिला स्तरीय प्रतिभा सम्मान कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में हिस्सा लिया। श्री मनवाणी ने कहा कि तत्कालीन परिस्थितियों के कारण सिंध से विस्थापित हुए सिंधी समुदाय ने नए भू भाग पर आकर अनेक क्षेत्रों में स्थापित होने का आदर्श उदाहरण प्रस्तुत किया है। सिंधी समाज अन्य समुदायों के लिए प्रेरक है जिसने स्वतंत्रता आंदोलन में भागीदारी की साथ ही भारत को एक लघु बाजार व्यवस्था दी। परिश्रम और विनम्रता […]



