जनसुनवाई के दौरान सीएम रेखा गुप्ता पर हुआ हमला, आरोपी हमलावर हुआ गिरफ्तार

दिल्ली। राजधानी दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर हमले की खबर है। दिल्ली सीएम हाउस में यह घटना घटी है। सीएम हाउस में मुख्यमंत्री रेखा जनसुनवाई कर रहीं थीं। इसी दौरान 35 साल के एक शख्स ने हमला किया। पुलिस ने आरोपी हमलावर को गिरफ्तार कर लिया है। भाजपा ने बताया कि दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर गुरुवार सुबह सिविल लाइंस स्थित उनके सरकारी आवास पर आयोजित ‘जन सुनवाई’ कार्यक्रम के दौरान कथित तौर पर हमला हुआ। इस पूरी घटना की भारतीय जनता पार्टी ने निंदा की है। दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने साप्ताहिक जनसुनवाई के दौरान मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर हुए हमले की कड़ी निंदा की। पार्टी […]