सीएम विष्णुदेव साय का अचानक दिल्ली दौरा, पीएम मोदी से कल अहम मुलाकात संभव
रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का सोमवार को अचानक नई दिल्ली दौरा तय हो गया है। वे आज रात राजधानी रायपुर से दिल्ली के लिए रवाना होंगे। सूत्रों के मुताबिक, मुख्यमंत्री साय की मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से अहम मुलाकात प्रस्तावित है। हालांकि बैठक के एजेंडे को लेकर आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन माना जा रहा है कि राज्य से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा हो सकती है। बताया जा रहा है कि बस्तर में नक्सलमुक्ति के बाद राज्य सरकार द्वारा उठाए गए कदमों को लेकर मुख्यमंत्री साय, प्रधानमंत्री के सामने प्रजेंटेशन दे सकते हैं। इस दौरान उनके साथ प्रमुख सचिव सुबोध कुमार सिंह और […]



