सीकर में मिट्टी की सुरंग बनी मौत का जाल, तीन बच्चों की जान गई
सीकर। नेछवा थाना क्षेत्र के गनेड़ी गांव में एक दर्दनाक हादसे में तीन मासूम बच्चों की जान चली गई। खेत में खेलते समय बच्चों द्वारा बनाई गई मिट्टी की सुरंग अचानक ढह गई, जिससे तीनों बच्चे उसके नीचे दब गए। इस हादसे में एक अन्य बच्चा बाल-बाल बच गया, जिसकी आवाज सुनकर ही ग्रामीण मौके पर पहुंचे। जानकारी के अनुसार, गांव के बच्चे मिट्टी के 3 से 4 फीट ऊंचे टीले के नीचे सुरंग बनाकर खेल रहे थे। सोमवार सुबह होलाश मेघवाल (10), गौतम सैनी (14) और दीपेश नायक (12) सुरंग के अंदर चले गए, जबकि उनका साथी कृष्ण बाहर ही था। अचानक सुरंग ढहने से तीनों अंदर ही दब […]



