सीमेकॉन (CIMECON) 2026 के प्री-कॉन्फ्रेंस वर्कशॉप एवं वैज्ञानिक सत्र का शुभारंभ
एसईसीएल की मेजबानी में आयोजित की जा रही कोल इंडिया मेडिकल कॉन्फ्रेंस सीमेकॉन (CIMECON) 2026 के अंतर्गत आज प्री-कॉन्फ्रेंस वर्कशॉप एवं वैज्ञानिक सत्र का विधिवत शुभारंभ मुख्य अतिथि श्री बिरंची दास, निदेशक (मानव संसाधन), एसईसीएल द्वारा किया गया। अपने संबोधन में बिरंची दास ने कहा कि “हेल्दी माइन्स” केवल एक थीम नहीं, बल्कि आने वाले समय की चुनौतियों का सामना करने की हमारी सामूहिक तैयारी का संकल्प है। उन्होंने कहा कि भविष्य में एक स्वस्थ, सक्षम और सजग कार्यबल ही हमारी सबसे बड़ी शक्ति होगी। इसलिए व्यावसायिक स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक सशक्त बनाना, खदान क्षेत्रों में कार्यरत श्रमिकों की नियमित स्वास्थ्य जाँच, समयबद्ध निदान तथा उन्नत चिकित्सा पद्धतियों […]



