सूदखोरी के मामलों में घिरे हिस्ट्रीशीटर रोहित तोमर फिर गिरफ्तार, कोर्ट में किया गया पेश
रायपुर। रायपुर की कोतवाली पुलिस ने चर्चित हिस्ट्रीशीटर रोहित तोमर को 2019 के एक पुराने प्रकरण में अदालत से जारी स्थायी वारंट के आधार पर गिरफ्तार किया है। गिरफ्तारी के बाद उसे कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया। रोहित तोमर और उसके भाई वीरेंद्र तोमर पर राजधानी में मारपीट, वसूली, दुष्कर्म और हत्या समेत करीब दो दर्जन गंभीर अपराध दर्ज हैं। वर्ष 2013 के एक हत्या मामले में दोनों भाइयों की रिव्यू पिटीशन हाईकोर्ट में खारिज हो चुकी है। सूदखोरी की लगातार मिल रही शिकायतों के आधार पर रायपुर पुलिस ने दोनों के खिलाफ आठ अलग-अलग मामले दर्ज किए थे। कार्रवाई के दौरान दोनों फरार हो गए […]



