सोलर प्रोजेक्ट के नाम पर बड़ा फर्जीवाड़ा: रायपुर के वकील से 1.33 करोड़ की ठगी
रायपुर। Raipur के एक वरिष्ठ वकील के साथ करोड़ों रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। सोलर लाइट लगाने का काम दिलाने का झांसा देकर ठगों ने उनसे करीब 1 करोड़ 33 लाख रुपये ऐंठ लिए। मामले की शिकायत के बाद Sirgitti Police Station ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़ित विनीत तिवारी, जो चौबे कॉलोनी के निवासी हैं और पिछले 32 वर्षों से वकालत कर रहे हैं, को उनके एक जूनियर के माध्यम से भावेश जैन, गोपाल वैष्णव और संतोष कर्ण से मिलवाया गया था। आरोपियों ने डोंडीलोहारा क्षेत्र में 1000 सोलर पोल लगाने का बड़ा प्रोजेक्ट दिलाने का दावा किया और इसमें भारी मुनाफे […]



