स्कूलों में जोखिम भरे स्टंट पर सख्ती, बाल आयोग ने कलेक्टर और डीईओ को भेजा पत्र
रायपुर। प्रदेश के स्कूलों में बच्चों द्वारा किए जा रहे जोखिम भरे स्टंट और धारदार हथियारों के प्रदर्शन के वायरल वीडियो पर छत्तीसगढ़ राज्य बाल आयोग ने कड़ा रुख अपनाया है। सोशल मीडिया पर सामने आए कई वीडियो में छात्र स्कूल आयोजनों के दौरान खतरनाक करतब करते या हथियार लहराते दिखाई दे रहे हैं। मामले को गंभीर मानते हुए आयोग ने स्वतः संज्ञान लिया है और लोक शिक्षण संचालक सहित सभी कलेक्टरों व जिला शिक्षा अधिकारियों (डीईओ) को पत्र जारी किया है। आयोग की अध्यक्ष डॉ. वर्णिका शर्मा ने कहा कि विदाई समारोह, सांस्कृतिक कार्यक्रम या अन्य स्कूल आयोजनों में जोखिम भरे स्टंट पर प्रतिबंध लगाने की अनुशंसा की गई […]



