स्पाइसजेट विमान का उड़ान भरने के बाद गिरा पहिया, मुंबई में इमरजेंसी लैंडिंग; सभी यात्री सुरक्षित
मुंबई। गुजरात के कांडला एयरपोर्ट से उड़ान भरने के कुछ देर बाद ही स्पाइसजेट की एक फ्लाइट का लैंडिंग गियर का पहिया गिर गया, जिससे यात्रियों में हड़कंप मच गया। हालांकि, इस स्थिति के बावजूद विमान ने मुंबई एयरपोर्ट पर सुरक्षित आपातकालीन लैंडिंग कर ली और सभी 75 यात्री और क्रू सदस्य सुरक्षित हैं। मामले में मुंबई एयरपोर्ट (सीएसएमआईए) ने बयान जारी कर बताया कि कांडला से आया एक विमान तकनीकी खराबी की सूचना मिलने के बाद 12 सितंबर 2025 को दोपहर 3:51 बजे छत्रपति शिवाजी महाराज अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे (सीएसएमआईए) पर आपातकालीन लैंडिंग की। सीएसएमआईए के प्रवक्ता ने बताया कि पूरे घटनाक्रम के दौरान एहतियात के तौर पर पूर्ण […]



