स्वयंसिद्धा समूह ने किया शक्ति सम्मान समारोह ,दूसरे सत्र में रचनाकारों ने किया काव्य पाठ
भोपाल। स्वयंसिद्धा शक्ति सम्मान समारोह 31 मार्च को दुष्यंत संग्रहालय भोपाल में संपन्न हुआ।। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित इस समारोह में एडवोकेट रामकृष्ण पांडेय की कृति कवि मन का पुष्प और डॉ अनीता तिवारी की कृति सोनजूही का लोकार्पण हुआ। दोनों पुस्तकों का समीक्षा वक्तव्य वरिष्ठ साहित्यकार श्रीराम माहेश्वरी ने प्रस्तुत किया। साहित्यिक सामाजिक एवं सांस्कृतिक समूह स्वयंसिद्धा की संस्थापक डॉ अनीता तिवारी ने बताया कि पहला सत्र सुबह 1 1 बजे तथा दूसरा सत्र दोपहर 2 बजे शुरू हुआ। पहले सत्र में प्रख्यात पुरातत्ववेत्ता पद्मश्री नारायण व्यास मुख्य अतिथि, केंद्रीय अंबेडकर विश्वविद्यालय के पूर्व कुलाधिपति डॉ प्रकाश बरतूनिया विशिष्ट अतिथि, हिंदी लेखिका संघ की पूर्व […]



