हरित ऊर्जा कॉन्क्लेव-2026 में क्रेडा की सहभागिताःक्रेडा के मुख्य कार्यपालन अधिकारी, राजेश सिंह राणा ने बताया सोलर पॉलिसी के लाभ
रायपुर। रायपुर में इकाई MAD Ideaz, नई दिल्ली द्वारा हरित ऊर्जा कानकेल्व-2026 का आयोजन किया गया। छत्तीसगढ़ राज्य में औद्योगिक क्षेत्र के विकास को गति देने हेतु अक्षय ऊर्जा की उपयोगिता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में छत्तीसगढ़ राज्य अक्षय ऊर्जा अभिकरण (क्रेडा) के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री राजेश सिह राणा ने भाग लिया। श्री राणा ने अक्षय ऊर्जा को महत्व देते हुए छत्तीसगढ़ राज्य औद्योगिक विकास नीति में अक्षय ऊर्जा को समलित किये जाने की जानकारी दी गई। उनके द्वारा राज्य के सौर ऊर्जा नीति के प्रावधानों का भी उल्लेख किया गया। साथ ही श्री […]



