हरीश राणा से मिलने पहुंचे आयुर्वेदिक बाबा, जड़ी-बूटियों से इलाज का दावा; परिवार ने नहीं दी अनुमति

  गाजियाबाद। राजस्थान के भीलवाड़ा से आए स्वामी अखंडानंद शुक्रवार को राजनगर एक्सटेंशन स्थित राज एंपायर सोसायटी में हरीश राणा से मिलने पहुंचे। उन्होंने जड़ी-बूटियों और आयुर्वेदिक दवाओं के माध्यम से हरीश की बीमारी ठीक करने का दावा किया। हालांकि, परिवार ने डॉक्टरों की सलाह और हरीश की गंभीर स्थिति का हवाला देते हुए उनका उपचार स्वीकार नहीं किया। बताया जाता है कि स्वामी अखंडानंद करीब छह घंटे तक सोसायटी के गेट पर परिवार से मिलने के लिए इंतजार करते रहे। जब कोई उनसे मिलने नहीं आया तो उन्होंने एक पत्र भेजा। इसके बाद हरीश के पिता अशोक राणा उनसे मिलने पहुंचे। अशोक राणा ने बताया कि उन्होंने बाबा को […]