हिंद महासागर में बढ़ी भारत की मारक क्षमता, INS तारागिरी और INS अरिदमन नौसेना में शामिल
नई दिल्ली। भारत की समुद्री ताकत को बड़ा बढ़ावा मिला है। INS तारागिरी और INS अरिदमन को भारतीय नौसेना में शामिल कर लिया गया है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने विशाखापत्तनम में आयोजित समारोह में इन्हें राष्ट्र को समर्पित किया। समारोह में नौसेना प्रमुख दिनेश कुमार त्रिपाठी और सीडीएस अनिल चौहान सहित कई वरिष्ठ सैन्य अधिकारी मौजूद रहे। INS तारागिरी की खासियत INS तारागिरी एक अत्याधुनिक स्टेल्थ फ्रिगेट है, जिसे दुश्मन के रडार से बचने की क्षमता के साथ डिजाइन किया गया है। यह हिंद-प्रशांत क्षेत्र में भारत की रणनीतिक ताकत को मजबूत करेगा। इसमें कई आधुनिक हथियार और सिस्टम लगाए गए हैं: ब्रह्मोस मिसाइल MF-STAR रडार MRSAM एयर […]



