हिमाचल में भारी बारिश और भूस्खलन से मचाई तबाही: चंडीगढ़-मनाली एनएच सहित 535 सड़कें ठप

शिमला। हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश-भूस्खलन से हुई तबाही से दुश्वारियां बढ़ गई हैं। राज्य में सैकड़ों सड़कें, बिजली ट्रांसफार्मर व जल आपूर्ति योजनाएं ठप हैं। कई इलाकों में मोबाइल व इंटरनेट सेवाएं भी बाधित हैं। पंडोह डैम के साथ लगते कैंची मोड़ के पास चंडीगढ़-मनाली नेशनल हाईवे का बड़ा हिस्सा गायब हो गया है। अब इसकी जल्द बहाली के आसार कम ही नजर आ रहे हैं। यहां पैदल चलने के लिए भी रास्ता नहीं बचा है। बीती रात को क्षेत्र में हुई भारी बारिश के कारण यहां हाईवे का एक बड़ा भाग पूरी तरह से जमींदोज हो गया। राज्य में गुरुवार सुबह 10:00 बजे तक 535 सड़कें बंद रहीं। […]

हिमाचल के डलहौजी के तलाई में बादल फटा : बाढ़ के पानी से निकली चीखें; पुल और गाड़ियां बही

डलहौजी (चंबा)। हिमाचल प्रदेश में आफत की बारिश रूकने का नाम नहीं रही है। चंबा जिले में बादल फटने की घटना सामने आई है। डलहौजी-तलाई मार्ग पर तलाई नामक स्थान पर बादल फटने से नाला उफान पर आ गया। नाले में आई बाढ़ नीचे स्थित गुनियाला गांव तक पहुंच गई। गुनियाला गांव में नाले की बाढ़ की चपेट में आकर तीन से चार चौपहिया वाहनों सहित कुछ दोपहिया वाहन बह गए। बिजली के ट्रांसफार्मर सहित खंभों व तारों को भी भारी नुकसान हुआ है। गांव में डर का माहौल बना हुआ है।   बनीखेत के नाले भी उफान पर हैं। यहां नालों के समीप स्थित घरों के अंदर तक पानी […]

हिमाचल के मंडी में बादल फटने से मची तबाही; तीन की मौत, 30 से अधिक लोग लापता… कई घरों को नुकसान

मंडी। हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में सोमवार रात और मंगलवार तड़के बादल फटने की घटनाओं ने पूरे इलाके भारी तबाही मचाई। करसोग, सराज और धर्मपुर उपमंडलों में आसमानी कहर से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। करसोग में जहां तीन की मौत हो गई, वहीं कई घर, गौशालाएं और वाहन मलबे में दबकर तबाह हो गए। इतना ही नहीं, 30 से अधिक लोग लापता हैं। भारी बारिश व भूस्खलन से कीतरपुर-मनाली फोरलेन पूरी तरह बंद हो गई है, जिससे यातायात पर असर पड़ा है। इससे सैकड़ों लोग सुरंगों व मार्ग पर जगह-जगह फंसे हुए हैं। प्रशासन की ओर से उन्हें पानी उपलब्ध करवाया गया है। प्रशासन ने एहतियातन मंडी जिले के […]