हिरणों की मौत से हड़कंप: वन विभाग में बड़ा फेरबदल, 2 DFO ट्रांसफर, 3 कर्मचारी सस्पेंड

  रायपुर। छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर स्थित संजय वन वाटिका में 15 हिरणों की संदिग्ध मौत के बाद प्रशासन हरकत में आ गया है। मामले को गंभीरता से लेते हुए वन विभाग में बड़ा फेरबदल किया गया है और दो आईएफएस अधिकारियों का तबादला कर दिया गया है। आदेश के अनुसार, प्रभाकर खलखो (2014), जो अब तक सरगुजा में प्रभारी वन संरक्षक (कार्य योजना मंडल) के पद पर कार्यरत थे, उन्हें कोरिया जिले में वन उप संरक्षक (प्रादेशिक) के पद पर पदस्थ किया गया है। वहीं, चन्द्रशेखर शंकर सिंह परदेशी (2020), जो कोरिया में इसी पद पर थे, अब सरगुजा में प्रभारी वन संरक्षक (कार्य योजना मंडल) की जिम्मेदारी संभालेंगे। घटना […]