हेमचंद यादव विश्वविद्यालय की वेबसाइट हैक: हैकर ने पीएम मोदी को दी गाली, पाकिस्तान जिंदाबाद के चिपकाए नारे

दुर्ग। हेमचंद यादव विश्वविद्यालय की वेबसाइट सोमवार को हैक हो गई। पाकिस्तानी हैकर्स ने डीयू की वेबसाइट को हैक कर पीएम मोदी को गाली लिखी पोस्टर अपलोड कर दिया। जब छात्रों ने वेबसाइट खोली तो सामने पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे चिपके नजर आए। हैकर्स ने पोस्ट डालकर भारत का मजाक उड़ाया। यह मामला सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। जिससे विश्वविद्यालय प्रशासन की सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े हो गए। हर बार की तरह इस बार भी न तो विश्वविद्यालय प्रबंधन को इसकी भनक लगी और न ही वेबसाइट संभालने वाली निजी एजेंसी को। छात्रों ने जब वेबसाइट खोली तब जाकर खुलासा हुआ। परीक्षा रिजल्ट और एडमिशन से जुड़ा हर […]