होर्मुज के रास्ते भारत पहुंचा कच्चे तेल और एलपीजी का बड़ा खेप, गुजरात बंदरगाहों पर राहत
नई दिल्ली। पश्चिम एशिया में जारी तनाव के बीच भारत के लिए राहत भरी खबर है। भारतीय ध्वज वाले टैंकर सुरक्षित रूप से तेल और एलपीजी लेकर गुजरात के बंदरगाहों तक पहुंच रहे हैं, जिससे देश की ऊर्जा आपूर्ति फिलहाल स्थिर बनी हुई है। मंगलवार को एलपीजी टैंकर ‘नंदा देवी’ 46,500 मीट्रिक टन गैस लेकर वाडीनार पोर्ट पहुंचा। यहां एंकरिज क्षेत्र में शिप-टू-शिप (STS) ट्रांसफर की प्रक्रिया शुरू की गई है, जिसके तहत एलपीजी को दूसरे जहाज MT BW Birch में स्थानांतरित किया जाएगा। यह प्रक्रिया देशभर में गैस आपूर्ति को मजबूत करने की दिशा में अहम मानी जा रही है। इसी बीच, एक अन्य जहाज 80,886 मीट्रिक टन कच्चा […]



