होलिका दहन 2026: 2 मार्च को करना शुभ, चंद्रग्रहण और भद्रा से बचकर करें पूजन
इस वर्ष होलिका दहन को लेकर ज्योतिषीय दृष्टि से विशेष परिस्थिति है। 2 और 3 मार्च 2026 दोनों ही दिन फाल्गुन पूर्णिमा तिथि है, लेकिन 3 मार्च को चंद्रग्रहण होने वाला है। इसलिए पंडित राकेश झा के अनुसार होलिका दहन 2 मार्च को करना शास्त्र सम्मत और शुभ रहेगा। क्यों 2 मार्च को करना शुभ है 2 मार्च को पूर्णिमा तिथि प्रदोष काल में रहेगी। होलिका दहन को पूर्णिमा तिथि में भद्रा रहित मुहूर्त में करना शुभ माना जाता है। 3 मार्च को चंद्रग्रहण और प्रदोष काल होने के कारण यह दिन होलिका दहन के लिए उपयुक्त नहीं है। भद्रा मुख का समय 2 मार्च की मध्यरात्रि 2:38 बजे […]



