आज का राशिफल 1 जून : वृषभ कन्या और मकर राशि के लिए लाभदायक दिन, मिलेगा शुभ योग का लाभ,जानें अपना भविष्यफल

मेष राशि, विलासिता संबंधी वस्तु पर धन खर्च होगा आज मेष राशि के जातकों के लिए दिन मिलाजुला रहेगा। आज आपके लिए यात्रा का भी संयोग बन रहा है। लैकिन आपको आज अपने स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना होगा,अधिक तले-भुने भोजन से आपको बचना होगा। आप आज अपने लिए कुछ खरीदारी कर सकते हैं। विलासिता संबंधी वस्तुओं की भी आज आप खरीदारी करेंगे। वैवाहिक जीवन में आपको आज ससुराल पक्ष के संबंधियों से फायदा मिल सकता है। लेकिन लेन देन में आप आज सतर्कता बरतें। बच्चों की ओर से आज का दिन अनुकूल रहेगा, आप आज बच्चों के साथ मनोरंजक समय बिता सकते हैं। बिजनेस में दिन का दूसरा भाग […]

आज का पंचांग 1 जून : आज ज्येष्ठ शुक्ल षष्ठी तिथि, जानें शुभ मुहूर्त का समय

राष्ट्रीय मिति ज्येष्ठ 11, शक संवत 1947, ज्येष्ठ, शुक्ल, षष्ठी, रविवार, विक्रम संवत 2082। सौर ज्येष्ठ मास प्रविष्टे 19, जिल्हिजा 04, हिजरी 1446 (मुस्लिम) तदनुसार अंग्रेजी तारीख 01 जून सन् 2025 ई॰। सूर्य उत्तरायण, उत्तर गोल, ग्रीष्म ऋतुः। राहुकाल सायं 04 बजकर 30 मिनट से 06 बजे तक। षष्ठी तिथि रात्रि 08 बजे तक उपरांत सप्तमी तिथि का आरंभ। आश्लेषा नक्षत्र रात्रि 09 बजकर 37 मिनट तक उपरांत मघा नक्षत्र का आरंभ। ध्रुव योग प्रातः 09 बजकर 11 मिनट तक उपरांत व्याघात योग का आरंभ। कौलव करण प्रातः 08 बजकर 08 मिनट तक उपरांत गर करण का आरंभ। चन्द्रमा रात्रि 09 बजकर 37 मिनट तक कर्क उपरांत सिंह राशि पर […]