12 राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट: 7–8 अप्रैल को बदलेगा मौसम, तापमान गिरेगा
नई दिल्ली। अप्रैल की शुरुआत से ही देशभर में मौसम का मिजाज बदला हुआ है और कहीं आंधी-बारिश तो कहीं तेज गर्मी देखने को मिल रही है। इस बीच भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने उत्तर-पश्चिम भारत समेत 12 राज्यों में आंधी, बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार, इस सप्ताह दो पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होंगे, जिनका असर खासतौर पर 7 और 8 अप्रैल को देखने को मिलेगा। इसके चलते कई राज्यों में तेज हवाओं के साथ बारिश और ओलावृष्टि हो सकती है। IMD के मुताबिक, 6 अप्रैल तक अधिकतम तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी होगी, जबकि 7 और 8 अप्रैल […]



