Harish Rana Death : 13 साल से कोमा में रहे हरीश राणा का निधन, सुप्रीम कोर्ट से मिली थी इच्छामृत्यु की अनुमति

  नई दिल्ली। गाजियाबाद के हरीश राणा का मंगलवार को दिल्ली स्थित एम्स अस्पताल में निधन हो गया। वह पिछले 13 वर्षों से कोमा में थे और हाल ही में सुप्रीम कोर्ट द्वारा उन्हें इच्छामृत्यु (पैसिव यूथेनेशिया) की अनुमति दी गई थी। उनका इलाज अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) के इंस्टीट्यूट रोटरी कैंसर अस्पताल (आईआरसीएच) में चल रहा था। अस्पताल सूत्रों के अनुसार, हरीश राणा को उपशामक देखभाल वार्ड में रखा गया था, जहां पिछले एक सप्ताह से उनकी लगातार निगरानी की जा रही थी। इच्छामृत्यु की प्रक्रिया के तहत उन्हें भोजन और पानी देना बंद कर दिया गया था, जो करीब छह दिनों तक चला। इस दौरान उनकी स्थिति […]