140 सरेंडर नक्सलियों ने देखा विधानसभा का कामकाज, लोकतंत्र से हुए रूबरू

  रायपुर । राज्य में आत्मसमर्पण कर चुके 140 नक्सली बुधवार को छत्तीसगढ़ विधानसभा पहुंचे, जहां उन्होंने लोकतांत्रिक व्यवस्था को करीब से समझा। इस दल में 54 महिलाएं और 86 पुरुष शामिल थे। विधानसभा भ्रमण के दौरान सभी ने सदन की कार्यवाही, नियम और प्रक्रियाओं को देखा। यह पहल आत्मसमर्पण कर चुके नक्सलियों को समाज की मुख्यधारा से जोड़ने और लोकतंत्र के प्रति उनकी समझ बढ़ाने के उद्देश्य से की जा रही है। बताया गया कि मौजूदा बजट सत्र के दौरान यह दूसरी बार है जब सरेंडर नक्सलियों को विधानसभा लाया गया है। इससे पहले भी एक जत्था यहां भ्रमण कर चुका है।