167.7 एमटी पर पहुंचा एसईसीएल का उत्पादन, पिछले वर्ष के कुल आंकड़े को किया पार
० ऑफटेक में भी 171.3 एमटी के साथ पिछले वित्त वर्ष के आंकड़े को पीछे छोड़ा बिलासपुर। साऊथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (एसईसीएल) ने वित्त वर्ष 2025-26 में सतत प्रयासों के बल पर उत्पादन, ऑफटेक एवं ओवरबर्डन रिमूवल (OBR)—तीनों प्रमुख मानकों पर सकारात्मक प्रगति दर्ज की है। उल्लेखनीय है कि एसईसीएल, कोल इंडिया लिमिटेड की सभी अनुषंगी कंपनियों में एकमात्र कंपनी है जिसने पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि की तुलना में इन तीनों मानकों में वृद्धि दर्ज की है। कंपनी ने दिनांक 18 मार्च 2026 को पिछले वित्त वर्ष के कुल कोयला उत्पादन को पार कर लिया है। कुल उत्पादन 167.7 मिलियन टन (एमटी) तक पहुंच गया है, जो पिछले […]



