Accident : शादी से लौटते वक्त बड़ा हादसा, पिकअप पलटी, 2 ग्रामीणों की मौत, 37 घायल
जगदलपुर। जगदलपुर के लोहंडीगुड़ा थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है, जहां शादी समारोह से लौट रहे ग्रामीणों से भरी पिकअप दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस हादसे में 2 लोगों की मौके पर मौत हो गई, जबकि 37 लोग घायल बताए जा रहे हैं। जानकारी के मुताबिक, सिरिसगुड़ा गांव के ग्रामीण ओरछा के रेंगाबेड़ा में आयोजित शादी समारोह में शामिल होकर वापस लौट रहे थे। इसी दौरान ढाबामारी के पास पिकअप वाहन अचानक अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। घायलों को तुरंत लोहंडीगुड़ा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है। मृतकों की पहचान सिबो और मिटको के रूप में हुई है। प्राथमिक जांच […]



