20 मरीजों के लिए निःशुल्क LASIK सर्जरी शिविर, 5 अप्रैल तक अनिवार्य पंजीकरण
रायपुर। शहर के प्रमुख नेत्र संस्थान साई बाबा नेत्र चिकित्सालय (SBH Eye Hospital) द्वारा 12 अप्रैल को एक दिवसीय निःशुल्क LASIK सर्जरी शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इस विशेष शिविर में केवल 20 चयनित मरीजों को मुफ्त LASIK सर्जरी का लाभ प्रदान किया जाएगा। अस्पताल प्रबंधन के अनुसार, पहले चरण में 100 मरीजों को निःशुल्क चश्मा रहित करने का संकल्प लिया गया था। लोगों की सकारात्मक प्रतिक्रिया को देखते हुए अब दूसरे चरण में 12 अप्रैल को 20 मरीजों के लिए निःशुल्क LASIK सर्जरी की तिथि निर्धारित की गई है। यह ऑफर सीमित समय के लिए उपलब्ध है। अस्पताल के डायरेक्टर डॉ. आशीष महोबिया ने जानकारी देते हुए […]



